Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस व पीजी सीट बढ़ाने पर दिल्ली में बैठक 20 अप्रैल को

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस व पीजी सीट बढ़ाने पर दिल्ली में  बैठक 20 अप्रैल को

Dhanbad News: दिल्ली स्थित नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) मुख्यालय में होगा मंथन, कॉलेज प्रबंधन ने तैयारी की पूरी.

विज्ञापन

धनबाद, एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस और पीजी सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर 20 अप्रैल को दिल्ली स्थित नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) मुख्यालय में बैठक होगी. मुख्य रूप से एमबीबीएस सीटों को 100 से बढ़ाकर 150 करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा होगी. इसके साथ ही पीजी के नए विषयों में पढ़ाई शुरू करने के लिए आवश्यक संसाधनों, फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मरीजों की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.

एनएमसी की गाइडलाइन के अनुसार कॉलेज की वर्तमान स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके महतो, अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया समेत स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय स्तर के अधिकारी शामिल होंगे. कॉलेज प्रबंधन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शनिवार को सभी जरूरी दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया गया.

सीट बढ़ोतरी को लेकर उपलब्ध संशोधनों की मांगी गयी है विस्तृत रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कॉलेज से सीट बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयासों की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गयी है. इसमें फैकल्टी की संख्या, बेड क्षमता, लैब, लाइब्रेरी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी शामिल है. अधिकारियों के अनुसार यदि सभी मानकों को पूरा कर लिया जाता है, तो कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ हो सकता है. एमबीबीएस सीटों में वृद्धि होने से जहां अधिक छात्रों को मेडिकल शिक्षा का अवसर मिलेगा. वहीं नए पीजी कोर्स शुरू होने से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को भी दूर करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola