Dhanbad News: अलप्पुझा एक्सप्रेस से 34 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: अलप्पुझा एक्सप्रेस से 34 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

Dhanbad News: जब्त गांजा की कीमत 16 लाख 94 हजार रुपये, ओडिशा का सरगना हुआ फरार

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर अपराध आसूचना शाखा व रेल पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. रेल पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य सरगना फरार हो गया. पुलिस ने दोनों के पास से लगभग 33 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 94 हजार रुपये बतायी जा रही है. रेल पुलिस ने कंचन देवी उर्फ राखी (40) तथा रामचंद्र हरिजन उर्फ छोटू दास (19) को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सरगना ओडिशा के अंगुल जिला के जंबुनाली बोंड निवासी विजय माहापात्रा भागने में सफल रहा.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

आरपीएफ ने बताया कि शनिवार को अपराध आसूचना शाखा धनबाद को मुखबिर से जानकारी मिली कि गाड़ी संख्या 13352 एलेप्पी एक्सप्रेस से एक महिला और एक पुरुष दो ट्रॉली बैग में गांजा लेकर ओडिशा से धनबाद आ रहे हैं. इस पर अपराध आसूचना शाखा, आरपीएफ पोस्ट तथा जीआरपी धनबाद की संयुक्त टीम ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07/08 पर सुबह 10.40 बजे सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक महिला और पुरुष को दो ट्रॉली बैग के साथ पकड़ा गया. तलाशी लेने पर दोनों बैगों में 16-16 पैकेट गांजा बरामद किया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजा ओडिशा के संबलपुर से लाया गया था और इसे डेहरी लेकर जाने की योजना थी. इस काम के बदले दोनों को पांच-पांच हजार रुपये मिले थे.

गिरफ्तार महिला व पुरुष बिहार के बांका के रहने वाले

जांच और पूछताछ में पता चला कि गांजा ओडिशा के अंगुल जिले के जंबुनाली गांव निवासी विजय माहापात्रा का था, जो उसी ट्रेन से धनबाद आया था, लेकिन साथियों के पकड़ाने के बाद वह फरार हो गया. मामला एनडीपीएस एक्ट से संबंधित होने के कारण राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार कंचन देवी उर्फ राखी तथा रामचंद्र हरिजन उर्फ छोटू दास मूलत: बिहार के बांका जिले के रहने वाले और वर्तमान में पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दमान में रह रहे थे. प्रारंभिक जांच में दोनों का आपराधिक इतिहास नहीं मिला, हालांकि महिला ने पूर्व में एक मामले में जेल जाने की बात स्वीकार की है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola