Dhanbad News: अपने ही सरकार में अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: कई अंचल व प्रखंड कार्यालयों में भ्रष्टाचार का आरोप, बैठक में आंदोलन पर बनी रणनीति.
विज्ञापन
धनबाद, हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को पार्टी की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस जन समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कई अंचल व प्रखंड कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है और ऐसे अधिकारियों का चिन्हित कर घेराव किया जाएगा.
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन के कुछ अधिकारी इंडिया गठबंधन की सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा एनआइटी एक्ट के उल्लंघन, बढ़ते प्रदूषण तथा रैयतों के साथ माइनिंग कंपनियों की कथित दबंगई के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करना था. बैठक में नगर व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों के साथ सभी विधानसभा प्रभारियों ने भाग लिया.24 से 30 अप्रैल तक होंगे संवाद कार्यक्रम
24 से 30 अप्रैल तक विभिन्न प्रखंडों और नगरों में ‘संवाद सह एलआइआर प्रशिक्षण कार्यक्रम’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसके तहत 24 को सिदंरी, 25 को झरिया व केंदुआ, 26 को धनबाद, 27 को गोविंदपुर, 28 को भूली, 29 को धनबाद प्रखंड व 30 अप्रैल को बाघमारा में कार्यक्रम होंगे. बैठक में मुख्तार खान, मोहम्मद कयूम खान, भोलानाथ सिंह, अवध नारायण प्रसाद, शाहिद कमर, महेंद्र दुबे, सुखदेव महतो, मधुसूदन मोदक, आशीष सिंह, सुखदेव हांसदा, राहुल राज, मृत्युंजय कुमार सिंह, नवीन कुमार पासवान, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार हांडी, बलराम महतो, गंगा वाल्मीकि, राज बिहारी यादव, संतोष मोदक, काजल धीवर, शशि भूषण तिवारी, भगवान दास, श्याम कुमार शाव, योगेश रजक और मधुसूदन सिंह चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










