सेल कर्मी के जीतपुर आवास से एक लाख की संपत्ति चोरी

चोरों ने एक लाख की चोरी की
जोड़ापोखर. जोड़ापोखर थानांतर्गत जीतपुर निवासी सेल कर्मी निजामुद्दीन अंसारी के आवास से मंगलवार की रात चोरों ने 30 हजार नगद सहित लगभग एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली है. श्री अंसारी ने जोड़ापोखर थाना में घटना की लिखित शिकायत की है. उन्होंने बताया है कि मंगलवार की रात चोरों ने दीवार लांघ कर घर में आये थे. वहां से पत्नी के पर्स में रखा 30 हजार रु नगद, कान की एक जोड़ी बाली, दो जोड़ी पायल, कीमती तीन सेट मोबाइल गायब ले गये. बुधवार की सुबह उठने के बाद घटना की जानकारी हुई. छत के ऊपर सभी मोबाइल के सिम फेंके हुए थे. थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने कहा है कि मामला की जानकारी नहीं है. जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




