स्वतंत्रता दिवस को लेकर एनसीसी के मार्गदर्शन में निकली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद के प्राण जीवन एकेडमी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति किया जागरूक। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर 36 झारखंड बटालियन एनसीसी धनबाद के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत धनबाद प्राण जीवन एकेडमी प्लस टू हाई स्कूल से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालय के पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया.

इस दौरान देशभक्ति के नारों से क्षेत्र का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मिथलेश लाल कर्ण, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर सेकंड ऑफिसर अखिलेश कुमार और बटालियन की ओर से निरंजन प्रधान और सुखबीर सिंह मौजूद रहे.


विज्ञापन
Manoj Rawani

लेखक के बारे में

By Manoj Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola