Dhanbad News: कोर्ट मोड़ से डीआरएम चौक तक सड़क को पुलिस ने किया सील

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोर्ट मोड़ से डीआरएम चौक तक सड़क को पुलिस ने किया सील

धनबाद कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और मेटल डिटेक्टर की मदद से हुई चप्पे-चप्पे की जांच.

विज्ञापन

धनबाद कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार भारी पुलिस बल के साथ तत्काल कोर्ट परिसर पहुंचे और स्थिति की कमान स्वयं संभाली. पुलिस ने तुरंत कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने रणधीर वर्मा चौक से लेकर डीआरएम चौक तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया और किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया जा रहा था. सभी गाड़ियों को बेकारबांध के रास्ते घूमा दिया गया. जब तक जांच पूरी नहीं हुई तब तक ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहा.

छह गाड़ियों को किया गया जब्त

पूरे परिसर में कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में रेलवे सुरक्षा बल के दो स्निफर डॉग और सीआइडी धनबाद की टीम के एक स्निफर डॉग की मदद ली गयी. इस दौरान छह संदिग्ध बाइक मिले, जिन्हें पुलिस जब्त कर लिया. हालांकि शाम को सभी छह बाइक के मालिक आये और कागजात दिखा कर अपनी बाइक ले गये.

सीआइडी ने सुरक्षा का लिया जायजा

इधर धनबाद की सीआइडी टीम भी मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया. एसएसपी ने ने आम नागरिकों व अधिवक्ताओं से अपील की है कि किसी भी तरह के अफवाह पर विश्वास न करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

इस दौरान ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आइपीएस अंकित सिन्हा, जिले के कई डीएसपी और एसडीपीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola