ePaper

Dhanbad News: पेट्रोल पंप में फायरिंग का मामला : पुलिस की छापेमारी जारी, कई से पूछताछ

Updated at : 10 Sep 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: पेट्रोल पंप में फायरिंग का मामला : पुलिस की छापेमारी जारी, कई से पूछताछ

Dhanbad News: पुलिस को कई जगह से सीसीटीवी फुटेज लगे हैं हाथ

विज्ञापन

Dhanbad News: राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला-बरवाडीह स्थित बीबीडी पेट्रोल पंप में मंगलवार को हुई तीन राउंड फायरिंग मामले में धनबाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जीटी रोड के थानों में पूछताछ कर रही है. इस मामले में वासेपुर, पांडरपाला व गोविंदपुर में पुलिस नजर बनाये हुई है. कुछ लोगों की गतिविधि वॉच पुलिस कर रही है. पुलिस का मानना है कि घटना के बाद भागे लोगों का कुछ स्थानों से फुटेज हाथ लगी है. पुलिस जल्द अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है.

स्पेशल पुलिस टीम का गठन

बीरबल मंडल के पंप में हुए फायरिंग मामला में पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है, जिसमें कई थाना प्रभारी के अलावा आधा दर्जन एसआइ को शामिल किया गया है. घटना के बाद मंगलवार की रात पुलिस ने वासेपुर, पांडरपाला, भूली, गोविंदपुर में कई जगह छापेमारी की. पुलिस ने दो संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. घटना के बाद बाइक से फरार हुए अपराधियों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने कई जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

बेल पर छूटे अपराधियों की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि इस तरह की फायरिंग मामले में पूर्व में कुछ अपराधियों को जेल भेजा था, जिसमें कई बेल पर बाहर हैं. ऐसे लोगों की जानकारी जुटायी जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि जेल से निकलने के बाद वह कहां है और क्या कर रहे हैं. हो सकता है कि उन्हीं में से किसी अपराधी द्वारा घटना को अंजाम दिया हो. अब पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामला का खुलासा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola