ePaper

हर्ल सिंदरी कार्गो टर्मिनल का 12 को ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Updated at : 11 Mar 2024 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
हर्ल सिंदरी कार्गो टर्मिनल का 12 को ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

देश के किसानों तक हर्ल सिंदरी की नीमलेपित यूरिया रेलवे द्वारा तेज गति से पहुंचाने के लिए हर्ल प्लांट सिंदरी को गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन

देश के किसानों तक हर्ल सिंदरी की नीमलेपित यूरिया रेलवे द्वारा तेज गति से पहुंचाने के लिए हर्ल प्लांट सिंदरी को गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही प्रधानखंता स्टेशन पर वन स्टेशन, वन उत्पाद की व्यवस्था का भी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे.

प्रधानखांटा स्टेशन से जुड़ेगा सिंदरी का गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल

इसकी जानकारी देते रेलवे के धनबाद स्टेट डीइन राजकुमार सिंह ने हर्ल टेक्निकल भवन के सभागार में सोमवार को प्रेसवार्ता कर दी. बताया कि भारत के दो गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल से हर्ल सिंदरी को रेलवे द्वारा प्रधानखंता स्टेशन से जोड़ा जायेगा. इस टर्मिनल की मदद से बिना रुकावट के मालगाड़ियां गंतव्य तक तेजगति से पहुंचेंगी. इससे समय की बचत होगी, जिससे यूरिया की बिक्री पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा.

Also Read : हर्ल में बोले पीएम : 2018 में सिंदरी खाद कारखाने को चालू करने का संकल्प लिया था, आज मोदी की गारंटी पूरी हुई, VIDEO

इन राज्यों के किसानों को मिल रहा है यूरिया

अगस्त 2022 में हर्ल और रेलवे के एमओयू के बाद रेलवे ने 11 जनवरी 2023 को पहली खेप रवाना की थी. 50 रैक प्रतिमाह की रफ्तार से लगभग एक लाख 20 हजार मीट्रिक टन यूरिया बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, एमपी, यूपी और असम के किसानों को रेल के माध्यम से उपलब्ध हो रहा है. प्रेसवार्ता में इस दौरान कार्मिक एसएसइ जीतेंद्र कुमार, वाणिज्यिक निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा आदि थे.

सिंदरी हर्ल प्लांट के अंदर 38.92 करोड़ से बना है गुड्स शेड

बताया कि रेलवे ने हर्ल सिंदरी प्लांट में 38 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से हिंदुस्तान उर्वरक गुड्स शेड का निर्माण किया है. बताया कि आगामी तीन वर्षों में प्रधानखंता स्टेशन से सिंदरी तक दोहरी लाइन बनायी जा रही है. इसके बनने से हर्ल सिंदरी सीधे तौर पर लुधियाना से डानकुनी तक फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ जायेगी.

Also Read : धनबाद : पीएम मोदी के स्वागत को सज-धज कर तैयार है हर्ल, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी

सिंदरी मार्शलिंग यार्ड स्टेशन की होगी री-मॉडलिंग

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किये गये सिंदरी मार्शलिंग यार्ड स्टेशन की रिमॉडलिंग कर नौ रेलवे लाइन की व्यवस्था तैयार की जा रही है. सिंदरी धनबाद पैसेंजर ट्रेन को 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा किया जायेगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola