नौ जलमीनारों से ठप रही जलापूर्ति, पानी के लिए लोग परेशान

Updated at : 15 Apr 2024 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
नौ जलमीनारों से ठप रही जलापूर्ति, पानी के लिए लोग परेशान

मैथन में बिजली कटौती होने से रविवार को दिन में पहुंचा रॉ वाटर

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

शनिवार को सुबह से शाम तक मैथन स्थित इंटकवेल की बिजली गुल होने का असर रविवार को शहरी जलापूर्ति पर पड़ा. शनिवार की जगह रविवार को दिन में भेलाटांड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी पहुंचने से 19 में से सिर्फ आठ जलमीनारों से ही जलापूर्ति हो सकी. ऐसे में पांच लाख की आबादी को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जे होराे ने बताया कि मैथन स्थित इंटकवेल की बिजली लौटने पर शनिवार की रात मोटर शुरू हुआ. रविवार की सुबह 10 बजे के करीब धनबाद के भेलाटांड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक रॉ वाटर पहुंचा. इसके ट्रीटमेंट के बाद गोल्फ ग्राउंड, पुराना बाजार, मनईटांड़, भूदा, धनसार, स्टीलगेट, पीएमसीएच व हिल कॉलोनी जलमीनार से पानी छोड़ा गया.

इन जलमीनारों से ठप रही जलापूर्ति :

धाेबाटांड़, गांधी नगर, बरमसिया, वासेपुर, चीरागाेड़ा, पुलिस लाइन, मेमकाे, भूली व पाॅलिटेक्निक स्थित जलमीनार से जलापूर्ति ठप रही. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को नियमित जलापूर्ति का दावा किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola