Dhanbad News: संगठन पर्व भाजपा की लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक : राज पालीवाल

Published by : ASHOK KUMAR Updated At : 09 Jan 2026 2:21 AM

विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष पद व प्रदेश परिषद सदस्यों के लिए नामांकन कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री सह पर्यवेक्षक राज पालीवाल.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला कार्यालय में संगठन पर्व के तहत गुरुवार को जिला अध्यक्ष पद तथा प्रदेश परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में विशेष उत्साह दिखा. वहीं नामांकन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सह चुनाव पर्यवेक्षक राज पालीवाल ने कहा कि संगठन पर्व भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है. पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही मजबूत होती है. संगठन के माध्यम से ही जनता तक भाजपा की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाया जाता है.

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी

वहीं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. यहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. प्रदेश प्रभारी (मीडिया) योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव पार्टी की मजबूती का आधार है. कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लक्ष्यों को पूरा करें. इधर कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया. मौके पर वर्तमान जिलाध्यक्ष श्रणव राय, चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, मानस प्रसून, अजय निषाद, विरेंद्र हांसदा, पंकज सिन्हा, रीता यादव, अभिमन्यु कुमार, प्रियंका देवी समेत भाजपा सभी मंडल अध्यक्ष तथा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola