Dhanbad News : लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में राजभाषा पखवारा का समापन

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में राजभाषा पखवारा का समापन

विज्ञापन

Dhanbad News : लोदना क्षेत्रीय कार्यालय सम्मेलन कक्ष में शनिवार को राजभाषा पखवारा 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. इस दौरान अवर महाप्रबंधक परवेज आलम को शॉल ओढाकर, पुस्तक व बुके देकर सम्मानित क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन दीपक कुमार सिंह व नोडल अधिकारी राजभाषा सौरभ सिंह ने किया. अवर महाप्रबंधक ने डीएवी बनियाहीर के हिंदी शिक्षक अरविंद कुमार उपाध्याय व राकेश धर को पुस्तक भेंट कर स्वागत किया. उसके बाद उनके सम्मान में राष्ट्रगान व कोल इंडिया का गीत बजाया गया. क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन दीपक सिंह का स्वागत नोडल अधिकारी राजभाषा सौरभ सिंह ने किया. संचालन विश्वनाथ धीवर व सह संचालन रोशन कुमार शर्मा ने किया. इस दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में छह अधिकारी और 39 कर्मचारी सम्मिलित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola