ePaper

Dhanbad News: मटकुरिया-आरामोड़ फ्लाइओवर निर्माण को ले गुलजारबाग के 200 लोगों को थमाया नोटिस

Updated at : 08 May 2025 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: मटकुरिया-आरामोड़ फ्लाइओवर निर्माण को ले गुलजारबाग के 200 लोगों को थमाया नोटिस

मटकुरिया-आरामोड़ फ्लाइओवर निर्माण को लेकर गुलजारबाग के 200 परिवारों को नोटिस देकर एक सप्ताह में झोपड़ियां हटाने का निर्देश दिया गया. इसके विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

धनबाद.

मटकुरिया-आरामोड़ फ्लाइओवर का काम शुरू करने के लिए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बुधवार को गुलजारबाग के 200 परिवारों को नोटिस देकर उन्हें एक सप्ताह में झोपड़ियां हटाने का निर्देश दिया गया है. इससे पूर्व मंगलवार को बाइपास के 93 दुकान-मकान मालिकों को नोटिस दिया गया था. अंचल कार्यालय ने नोटिस जारी किया है.

महिलाओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया

इधर, नोटिस के विरोध में गुलजारबाग की महिलाओं ने बुधवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि गत 40 साल से 200 परिवार यहां रह रहे हैं. अचानक उन्हें हटाने का फरमान जारी कर दिया किया गया. आखिर वे लोग कहां जायेंगे. जब तक अन्यत्र नहीं बसाया जाता है, वे लोग यहां से नहीं हटेंगे. पूर्व वार्ड पार्षद मो निसार आलम ने कहा कि अंचलाधिकारी से बात हुई है. गुलजारबाग में एक एकड़ सरकारी जमीन है, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें बसाया जायेगा.

,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola