यूजी वोकेशनल कोर्स की अधिकांश सीटें खाली रह गयीं

Updated at : 01 Jun 2024 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
यूजी वोकेशनल कोर्स की अधिकांश सीटें खाली रह गयीं

बीबीएमकेयू: सबसे अधिक गुरुनानक कॉलेज के बीसीए कोर्स के लिए आवेदन

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के चार कॉलेजों में संचालित छह वोकेशनल कोर्स के लिए सीट से कम आवेदन आये हैं. शुक्रवार को इन वोकेशनल में नामांकन के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि थी. सबसे अधिक आवेदन जीएन कॉलेज में बीसीए कोर्स के लिए आये हैं. यहां बीसीए की 90 सीटें हैं. इसके लिए केवल 78 वैध आवेदन आये हैं. वैसे इस कोर्स में नामांकन के लिए 157 आवेदन मिले हैं, लेकिन केवल 78 के लिए ही आवेदन शुल्क आया है. वहीं पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में संचालित बीएससी बायो टेक्नोलॉजी की 48 सीट के लिए 18 आवेदन और बीएससी इंवायरमेंट साइंस की 48 सीटों के लिए सिर्फ 13 आवेदन आये हैं. बीएस सिटी कॉलेज बोकारो में संचालित बीएससी बायो टेक्नोलॉजी की 48 सीटों के लिए सिर्फ आठ आवेदन, केबी कॉलेज बेरमो में संचालित बीबीए कोर्स की 60 सीट के लिए 16 आवेदन और बीसीए कोर्स की 60 सीटों के लिए 14 आवेदन आये हैं.

दो जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट :

वोकेशनल कोर्स के लिए चयनित छात्रों के पहली मेरिट लिस्ट दो जून को जारी की जायेगी. डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन तीन से आठ जून तक किया जायेगा. 10 जून तक शुल्क जमा किया जायेगा. 12 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. 12 से 18 जून तक डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और 20 जून तक नामांकन शुल्क जमा किया जायेगा. 17 जून से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola