मैथन डैम से भेलाटांड़ के बीच में रॉ-वाटर के पाइप लाइन में 22 से अधिक अवैध कनेक्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 1:53 AM
विज्ञापन
40 एमएलडी से अधिक पानी हो रही चोरी, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
मनोज रवानी, धनबाद,
शहरी जलापूर्ति योजना का बुरा हाल हो गया है. मैथन डैम से भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आ रहे रॉ-वाटर पाइप लाइन में 22 से अधिक जगहों पर अवैध कनेक्शन है. इसका असर जलापूर्ति पर पड़ रहा है. मैथन डैम से ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचते-पहुंचते 40 एमएलडी से अधिक पानी चोरी हो जाती है. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जानकारों के अनुसार विभाग की ओर से संबंधित थाना में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से अवैध कनेक्शन लेने वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है. यहीं कारण है कि इस पर रोक लगने की जगह आये दिन एक-एक कर अवैध कनेक्शन बढ़ता ही जा रहा है.इन जगहों पर है अवैध कनेक्शन :
राइजिंग पाइप में बरवा, तेतुलिया, गोपालगंज, देवियाना गेट, सिंहपुर, सिंहपुर ग्राम, सिंहपुर मैदान के पास, हड़ियाजाम एफसीआई गोदाम के पास, हड़ियाजाम खटाल, हड़ियाजाम कॉलेज, सिंदरी चौक, महताडीह ग्राम, महताडीह शिव मंदिर के पास, बेलचढ़ी, खुदिया फाटक, फुफुआडीह, मुगमा एरिया ऑफिस के पास और मुगमा ओवर ब्रिज के नीचे अवैध कनेक्शन है.घट गया पानी आना :
मैथन डैम से रोजाना 90 से 95 एमएलडी पानी लिया जा रहा है. भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचते पहुंचते यह पानी 50 से 55 एमएलडी रह जाता है. वाटर ट्रीटमेंट में भी पानी का लॉस होता है. बचे हुए पानी को शहर के जलमीनारों में छोड़ा जा रहा है. स्थिति यह हो गयी है कि शहर के जलमीनारों से जुड़े कई इलाकों में नाम मात्र तो कई इलाकों में पानी पहुंचना ही बंद हो गया है. नगर निगम पानी बढ़ाने की बात कहता है, लेकिन विभाग के पास इतना पानी ही नहीं है कि शहर को जरूरत भर सप्लाई कर पाये. इसका खामियाजा शहर के लोग भुगत रहे हैं.शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं :
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से कई बार मौखिक और लिखित शिकायत की गयी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है. अगस्त 2023 व दिसंबर 2023 में शिकायत की गयी थी. एक मई को मुगमा में अवैध कनेक्शन की शिकायत निरसा थाना में और 12 जून को फुफुआडीह में अवैध कनेक्शन की शिकायत गोविंदपुर थाना में की गयी है. लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










