श्रमिक समस्याओं को ले विधायक ने की जीएम से वार्ता

विधायक ने की वार्ता
मुगमा. ईसीएल मुगमा क्षेत्र के मजदूरों की मांगों को ले बुधवार को विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम से वार्ता की. वार्ता में जमसं के पीएन सिंह, गौतम सेनगुप्ता व अन्य शामिल थे. वार्ता के दौरान मजदूरों को एक जगह से दूसरी जगह काम देने, मृतक की पत्नी को पेंशन, प्रमोशन, कॉलोनी आवासों में पेयजल, साफ-सफाई की व्यवस्था, जर्जर आवासों की मरम्मत, मजदूरों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने जैसी मांगों पर वार्ता हुई. जीएम ने मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर सीबीएच ग्रुप के अभिकर्ता सतानंद शर्मा, एरिया कार्मिक प्रबंधक रति मोहन शर्मा व यूनियन की ओर से किष्टो मंडल, परितोष राय व अन्य थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




