10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Dhanbad News: बलियापुर प्रखंड को छोड़ सभी विद्यालयों के मिसिंग डेटा किये गये अपलोड

Dhanbad News: आठवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर अभी तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है. जैक की वेबसाइट से मिसिंग स्कूलों के डेटा अपलोड करने का काम चल रहा है. बलियापुर प्रखंड को छोड़ बाकी सभी प्रखंडों के स्कूलों का डेटा अपलोड हो गया है.

यूजर आइडी व पासवर्ड स्कूलों को दिया जा रहा है. लेकिन स्कूल में शीतकालीन छुट्टी होने के कारण आवेदन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है. छह जनवरी से विद्यालय खुलने के बाद आवेदन होने की उम्मीद है.

23 दिसंबर से जमा होना था परीक्षा फॉर्म

जिले में 23 दिसंबर से ही परीक्षा का फॉर्म जमा होना था. लेकिन स्कूलों को यूजर आइडी व पासवर्ड देरी से मिलने के कारण फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 जनवरी निर्धारित है.

छुट्टी के दौरान ही होगा बलियापुर प्रखंड के स्कूलों का डेटा

स्कूलों में चल रही छुट्टी के दौरान ही अब बलियापुर प्रखंड के स्कूलों का मिसिंग डेटा भी अपलोड अपलोड कर लिया जाना है. इसके लिए जो विद्यालय जरूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराये हैं. उनसे जिला शिक्षा विभाग के कर्मचारी संपर्क कर रहे हैं. ताकि प्रक्रिया पूरी कर बलियापुर प्रखंड के स्कूलों को भी यूजर आइडी व पासवर्ड दिया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel