Dhanbad News : जमीन के मालिकाना हक को ले रैयतों के साथ प्रबंधन की वार्ता विफल
Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 21 Jan 2026 7:16 PM
Dhanbad News : जमीन के मालिकाना हक को ले रैयतों के साथ प्रबंधन की वार्ता विफल
Dhanbad News : बीसीसीएल महेशपुर कोलियरी कार्यालय में बुधवार को महेशपुर श्रीइंफ्रा आउटसोर्सिंग द्वारा ओबीआर गिराने एवं रास्ते को लेकर रैयत ग्रामीणों व प्रबंधन के बीच वार्ता हुई. वार्ता के दौरान महेशपुर पावर हाउस के समीप रास्ता निकालने तथा रैयतों के मुआवजा संबंधी मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच गहमा-गहमी देखी गयी. प्रबंधन ने पावर हाउस के समीप की जमीन को बीसीसीएल की भूमि बताया, जबकि ग्रामीणों ने उक्त स्थल को निजी भूमि बताया. सहमति नहीं बन पाने के कारण वार्ता विफल रही. बाद में बीसीसीएल की ओर से बाघमारा अंचलाधिकारी एवं सरकारी अमीन से जमीन की मापी कराकर दस्तावेजों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही गयी. वार्ता में गोविंदपुर महाप्रबंधक विजय कुमार, क्षेत्रीय भूसंपदा पदाधिकारी संदीप झा, प्रबंधक नारायण हांसदा, सर्वेयर सोमनाथ घोष, अर्जुन सिंह आउटसोर्सिंग के जीएम वीरेंद्र राव, टीबी राव सहित ग्रामीण प्रतिनिधि गौरचंद बाउरी, दिनेश महतो, टिंकू प्रसाद, सुजीत ग्याली, लालबहादुर यादव, अवधेश राम, मनोज रजवार, जगरनाथ ग्याली, बिरेन उरांव, गोपाल बाउरी, लाला बाउरी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










