बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में बड़ा हादसा, क्षेत्र में अफरा-तफरी

साइलो प्लांट गिरा. फोटो : प्रभात खबर
Major Accident in BCCL Block-2 New Madhuban Washery: बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में बड़ा हादसा हो गया है. देर रात करीब 11:30 बजे साइलो प्लांट ताश के पत्ते की तरह अचानक गिर गया. इसमें में एक कर्मचारी ऊपर में फंस गया. उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बीसीसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं.
Table of Contents
Major Accident in BCCL: बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में देर रात बड़ा हादसा हो गया. रात के करीब 11:30 बजे साइलो प्लांट अचानक गिर गया. हादसे में एक कर्मचारी ऊपर में फंस गया. शनिवार को उसे सुरक्षित निकाल लिया गया. कर्मियों ने बताया कि 80 फीट ऊंचा साइलो प्लांट ढह गया. करोड़ों की लागत से तैयार हुआ यह प्लांट हादसे का शिकार हो गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है.
बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे, हालात पर नजर
बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर बनाये हुए हैं. बाघमारा थाना क्षेत्र के मधुबन कोल वाशरी का यह मामला है. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी घटनास्थल पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया.
पूर्व कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया था वाशरी का ऑनलाइन उदघाटन
बीसीसीएल की सबसे बड़ी 5 एमटीपीएस क्षमता वाली अत्याधुनिक वैश्विक तकनीक से युक्त न्यू मधुबन कोल वाशरी का निर्माण मेसर्स एचईसीएल द्वारा 8 साल में किया गया था. इसका उदघाटन 24 मार्च 2022 को पूर्व कोयला खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ऑनलाइन किया था.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उद्घाटन समारोह में ये लोग भी हुए थे शामिल
उद्घाटन समारोह में तत्कालीन राज्यमंत्री राव साहब पाटील दानवे, कोयला मंत्री सचिव अनिल कुमार जैन, कोल इंडिया अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, डीपी पीबीकेआर मल्लिकार्जुन राव, डीटी संजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे. 8 महीने तक परफॉर्मेंस गारंटी टेस्ट किया गया था.
Major Accident in BCCL: परफॉर्मेंस गारंटी टेस्ट के 2 साल बाद धराशायी हो गया साइलो
मेसर्स एचईसीएल ने वाशरी के संचालन के लिए चेन्नई राधा इंजीनियरिंग वर्क्स प्रा लि को हैंडओवर किया. 29 नवंबर 2023 को बीसीसीएल की इस ड्रीम वाशरी परियोजना का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया गया था. शुरुआती दौर में ही 5 रैक वाश्ड कोल डिस्पैच करना अच्छा परफॉरमेंस माना जा रहा था. लेकिन, उस वक्त यूनियन प्रतिनिधियों ने वाशरी की कमजोर कंस्ट्रक्शन पर सवाल उठाये थे. प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. तत्कालीन सीएमडी समीरन दत्ता ने कहा था कि वाशरी को एक प्लानिंग के साथ चलाया जा रहा है. इसे चलाने में कोई दिक्कत नहीं होगी.
दिल्ली की कंपनी ने स्थानीय ठेकेदार को पेटी पर दिया काम
साइलो का निर्माण 2014 में दिल्ली की कंपनी बेगेन इंडिया ने शुरू किया था. बाद में उस कंपनी के इंचार्ज आरके पांडेय ने यह कार्य पेटी ठेकेदार राजेश पांडेय को दे दिया. वर्ष 2017 में साइलो का निर्माण पूरा हुआ. निर्माण के दौरान भी साइलो का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया था. इसमें चंद्रपुरा के एक कर्मी की मौत हो गयी थी. बाद में बीसीसीएल वाशरी डिवीजन प्रबंधन की देखरेख में फिर से साइलो का निर्माण पूरा हुआ.
इसे भी पढ़ें
Dhanbad News : सीआइएसएफ ने छापा मार कोयला लदे पांच ट्रक किये जब्त
Dhanbad News: कोयला चुनने के दौरान मलबा गिरने से एक युवक की मौत, युवती समेत दो घायल
Dhanbad News : खदानों की करायी जायेगी सेफ्टी ऑडिट, अवैध माइनिंग के खिलाफ चलेगा अभियान : सीएमडी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




