धनबाद में किन्नर समाज के लोगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, देखें वीडियो

Published by :Sameer Oraon
Published at :25 Apr 2024 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद में किन्नर समाज के लोगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, देखें वीडियो

जागरूकता अभियान अखिल भारतीय किन्नर समाज झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में निकाला गया. इसकी शुरुआत सुबह 9 बजे से धनबाद के रांगाटांड़ चौक से हुई.

विज्ञापन

धनबाद : लोकभा चुनाव नजदीक है. इसलिए पूरे झारखंड में वोट डालने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को धनबाद में कन्नर समाज के लोगों ने जागरूकता अभियान चलाया. जिसमें उन्होंने लोगों को बताया कि लोकतंत्र में एक एक वोट की कीमत है. इस दौरान वे गाजे के बाजे के साथ लोगों को एक-एक वोट के महत्व को समझाने का प्रयास किया.

भारतीय किन्नर समाज झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में निकाली गयी रैली

ये अभियान अखिल भारतीय किन्नर समाज झारखंड प्रदेश एवं डिस्ट्रिक्ट आइकॉन श्वेता किन्नर के नेतृत्व में निकाला गया. जागरूकता रैली की शुरुआत सुबह 9 बजे से रांगाटांड़ चौक से शुरू हुई. वहां से निकलकर ये रैली धनबाद रेलवे स्टेशन होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची. यहां इसका समापन हुआ. इस दौरान सभी बिल्कुल अनुशासित ढंग आगे बढ़ रहे थे.

गाने गाते हुए बढ़ रहे थे आगे

रैली की वजह से किसी को कोई परेशानी नहीं हुई. सभी लोग….एक वोट से हो फैसला के गाने गाते गाते हुए आगे बढ़ रहे थे. हर किसी के हाथों में एक तख्ता था. जिसके जरिये वो लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे थे. किन्नर समाज द्वारा निकाली गयी यह रैली लोगों के लिए चर्चा विषय बनी हुई. कई लोग उनके इस कदम की प्रशंसा करते नहीं थक रहे है.

Also Read: धनबाद, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन 29 से

गिरिडीह में भी हुआ रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन

गुरुवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में भी जिला प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने हरी झंडी दिखाकर की. सबसे पहले रन फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम में शामिल विभिन्न विभाग के कर्मियों और मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने और मतदान के दिन बढ़-चढ़कर बूथों तक पहुंचकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई. इसके बाद यह रैली शहर के झंडा मैदान से निकलकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस झंडा मैदान पहुंची.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola