Dhanbad News : झरिया में मनायी गयी जेपी की जयंती

Dhanbad News : झरिया में मनायी गयी जेपी की जयंती
Dhanbad News : लोकतंत्र सेनानी संघ की ओर से कतरास मोड़ झरिया स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा स्थल पर उनकी 123वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश कुमार जोशी, सुखलाल पंसारी, गंगाशरण शर्मा व श्यामसुंदर स्वर्णकार ने माल्यार्पण किया. उपरोक्त चारों लोग आपातकाल में जेल में डीआइआर मीसा में बंद थे. मुख्य अतिथि हरीश कुमार जोशी ने कहा कि सजायाफ्ता लोग आज फिर से भ्रष्ट कांग्रेस से हाथ मिला रहे हैं. मौके पर राजकुमार अग्रवाल, महावीर पासवान, श्रीराम यादव, वीरेन्द्र शर्मा, बलदेव पाण्डेय, विष्णु त्रिपाठी, अवधेश साव, अशोक प्रसाद वर्णवाल, बनर्जी, राजेन्द्र साव, मुन्ना पांडेय, दिलीप रवानी, अजय वर्मा, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, प्रीतम शर्मा, लल्लू झा, मृत्युंजय कुमार, धारण बाहरी, दिलीप भारती, सूरज कुमार बर्णवाल,अशोक प्रसाद, सुदर्शन कुमार बर्णवाल आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




