Jharkhand Crime News: धनबाद में वर्चस्व और रंगदारी को लेकर दो गुटों में मारपीट, 1 पुलिस हिरासत में

Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Feb 2025 8:48 AM

विज्ञापन

धनसार में दो गुटों के बीच मारपीट

Jharkhand Crime News: धनबाद के धनसार में वर्चस्व और रंगदारी को लेकर जमकर मारपीट हुई है. इस मामले में पुलिस एक को लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है धंधे में पहले से ही एक विकास नामक युवक का वर्चस्व है.

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र की हल्दी पट्टी में सोमवार को वर्चस्व व रंगदारी के सवाल पर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दो राउंड फायरिंग भी हुई. इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलने पर धनसार पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया. एक पक्ष के आकाश साव को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. दोनों गुट एक दूसरे के खिलाफ गोली चलाने का आरोप लगा रहा है.

क्यों बढ़ा विवाद

हल्दी पट्टी में कुछ लोग हाइवा से कोयला उतारकर मोटरसाइकिल व साइकिल से धनबाद ले जाकर बेचते हैं. धंधे में विकास नामक युवक का वर्चस्व है. वहीं दूसरे गुट के लोग भी यहां अपना वर्चस्व जमाना चाहते हैं. इसी को लेकर सोमवार को विवाद बढ़ गया.

आकाश साव की मां सुशीला साव का क्या है आरोप

एक पक्ष के आकाश साव की मां सुशीला देवी का आरोप है कि उसका पुत्र आकाश चांदमारी कांटाघर के पास खड़ा था, तभी वहां हल्दी पट्टी ग्वाला पट्टी के विपिन यादव, राजू यादव, सुजीत यादव, कुंदन यादव, सूरज यादव और छोटू ओझा दो बाइक पर सवार होकर आये उसके साथ मारपीट करने लगे. जब मुहल्ले के लोग वहां पहुंचे, तो वह भाग गया. कुछ देर के बाद छोटू ओझा अपने तीन साथियों के €साथ बाइक से आकाश के घर आया. उसने आकाश पिस्टल तान दी. विरोध करने पर छोटू ने हवाई फायरिंग की. जब मुहल्ले के लोग जुटने लगे और उन्हें खदेड़ा, तो वे फायरिंग करते हुए भागने लगे. इसी दौरान उनकी पिस्टल वहां गिर गयी.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

कई मामलों में आरोपी रह चुका है छोटू ओझा

आकाश का कहना है कि उसने उस पिस्टल को उठा ली. इधर, छोटू ओझा ने धनसार पुलिस को फोन कर बताया कि उस पर दूसरा पक्ष झूठा आरोप लगा रहा है. उसने कोई गोली नहीं चलायी है. आकाश ने ही पिस्टल चमकायी थी. बताते चलें कि छोटू ओझा पूर्व में आर्म्स एक्ट सिहत कई मामलों€ का आरोपी रह चुका है. कुछ माह पूर्व ही हथियार के के साथ धनसार पुलिस ने छोटू ओझा को पकड़कर जेल भेजा था.

Also Read: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की रांचीवासियों को शानदार सौगात, अब इसका बटन दबाते ही मिलेगी तत्काल मदद

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola