Dhanbad News : एकड़ा में नगदी समेत हजारों के आभूषण की चोरी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : एकड़ा में नगदी समेत हजारों के आभूषण की चोरी

विज्ञापन

Dhanbad News : लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा हनुमान मंदिर के समीप के रहने वाले मिथुन कुमार के आवास से अपराधियों ने शुक्रवार की रात में 10 हज़ार रुपये नगद सहित करीब 70 हजार रुपए मूल्य के आभूषण चोर ले भागे. गृहस्वामी ने इस संबंध में लोयाबाद थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. जिस वक्त अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया, उस समय सभी लोग घर में ही सो रहे थे. गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि रात के करीब दो बजे अपराधी छत से आंगन में आये. दरवाज़े पर लगी जाली को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया. जिस घर में लोग सो रहे थे, उसे बाहर से बंद कर दिया. फिर अलमारी तोड़ कर उसमें रखे नकद दस हजार रुपये सोने का झुमका, मंगलसूत्र, नथिया, मांगटीका चोरी कर ली. रात के करीब तीन बजे जब गृहस्वामी की नींद खुली, तो बाहर से कमरा बंद पाया. दूसरे कमरे में सो रहे बड़े भाई उदय नारायण को फोन किया, तो उन्होंने बाहर से दरवाजा खोला. अलमारी में रखे कपड़े जमीन पर बिखरे पड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola