Dhanbad News : टुंडी में सियार ने महिला को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Dhanbad News : टुंडी में सियार ने महिला को किया घायल, अस्पताल में भर्ती
Dhanbad News : दक्षिणी टुंडी की बेगनारिया पंचायत अंतर्गत अदरो गांव में बुधवार शाम एक जंगली सियार ने एक महिला को घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार महिला त्रिवेणी देवी (45) बुधवार शाम को घर से बाहर एक तालाब में बर्तन मांजने गयी थी. इसी बीच जंगली सियार ने हमला कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गयी. उसके बाद उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है. भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह ने वन विभाग से मांग की है कि घायल महिला को नियमानुसार मुआवजा दिया जाये और इलाज का खर्च वहन करे. एसीएफ एके मंजुल ने बताया कि घटना में घायल महिला का इलाज चल रहा है, कुछ प्रक्रिया है, उसके बाद मुआवजा दिया जायेगा. घायल को 25,000 रुपये देने का प्रावधान है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




