IIT ISM Dhanbad: कौन हैं संबीत परीजा, जिनके स्टार्टअप '73 स्ट्रिंग्स' को मिली 55 मिलियन डॉलर की फंडिंग?

आईआईटी आईएसएम धनबाद के पूर्व छात्र संबीत परीजा
IIT ISM Dhanbad: आईआईटी आईएसएम धनबाद के पूर्व छात्र संबीत परीजा के स्टार्टअप को 55 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली है. 73 स्ट्रिंग्स एआई पावर्ड फाइनेंशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है. संबीत इसके संस्थापक और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं.
IIT ISM Dhanbad: धनबाद-इनोवेशन और इन्वेंशन के क्षेत्र में आईआईटी आईएसएम के पूर्व छात्रों ने अपनी अलग ही पहचान बनायी है. संस्थान के छात्रों के कई स्टार्टअप ने देश और दुनिया में बेहतर मुकाम हासिल कर लिया है. इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. इस प्रतिष्ठित के क्लब में अब 2014 बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग के पासआउट छात्र संबीत परीजा अपने स्टार्टअप 73 स्ट्रिंगस के साथ शामिल हुए हैं. इस एआइ-पावर्ड फाइनेंशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म 73 स्ट्रिंग्स ने सीरीज बी फंडिंग में शानदार 55 मिलियन डॉलर (लगभग 455 करोड़ रुपये) जुटाये हैं. उन्हें फंडिंग करने वाले प्रमुख कंपनियों में गोल्डमैन सैचे, ब्लैक स्टोन, गोलूब कैपिटल, हैमिल्टन लेन और ब्रैडमैन वेंचर्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं.
क्या कहते हैं संस्थापक और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर संबीत परीजा?
संस्थापक और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर संबीत परीजा ने कहा कि यह फंडिंग महज एक वित्तीय समर्थन नहीं, बल्कि नवाचार को गति देने वाला इंधन है. 73 स्ट्रिंगस के जरिए वे निजी पूंजी बाजारों में एआई-संचालित वैल्यूएशन मॉनिटरिंग और डेटा एक्सट्रैक्शन सॉल्यूशंस के माध्यम से क्रांति ला रहे हैं. उनके लैंग्वेज मॉडल और एडवांस्ड पोर्टफोलियो इंटेलिजेंस के साथ, वे उद्योग के लिए सबसे स्मार्ट और अनुकूलित टूल्स बना रहे हैं. यह निवेश उन्हें एआइ की सीमाओं को और आगे बढ़ाने की शक्ति देगा, जिससे उनके क्लाइंट्स को अभूतपूर्व गति, सटीकता और पारदर्शिता मिलेगी.
73 स्ट्रिंग्स क्या करती है?
यह एक उभरती हुई फिनटेक कंपनी है, जो एआइ-संचालित डेटा संग्रह, मॉनिटरिंग और वैल्यूएशन सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है. यह कंपनी अपने ग्राहकों को वित्तीय संपत्तियों का विश्लेषण, मूल्यांकन और निगरानी करने में सक्षम बनाती है. इससे लेन-देन अधिक कुशल और सटीक हो जाते हैं.
संबीत परीजा की यात्रा
आईआईटी आईएसएस से पढ़ाई करने के दौरान संबीत परीजा स्टूडेंट प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर भी रहे थे. उनके करियर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं रही हैं. उन्होंने 2018 में 73 स्ट्रिंग्स की स्थापना की थी.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: भारत को पीछे छोड़ने के लिए छाती पीट रहे हैं शहबाज शरीफ, लेकिन सच्चाई कर रही कुछ और ही बयां
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




