Dhanbad News: जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में होगा इलाज
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 02 Jan 2026 12:43 AM
Dhanbad News: जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का इलाज जमशेदपुर के श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में होगा. इलाज की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क होगी. जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान एवं इलाज के उद्देश्य से श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पीटल, जमशेदपुर द्वारा चार जनवरी को धनबाद में विशेष स्क्रीनिंग एवं इको टेस्ट शिविर आयोजित किया जायेगा.
यह शिविर नन्हा सा दिल कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है. जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उन बच्चों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है. जिन्हें समय पर जांच व इलाज उपलब्ध नहीं हो पाता है. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा द्वारा पत्र जारी करते हुए सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल की टीम को आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया गया है. पत्र के साथ पूर्व में जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में की गयी जांच के दौरान संदिग्ध बच्चों की सूची भी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करायी गयी है.ताकि उन्हें शिविर में जांच हेतु उपस्थित कराया जा सके.
सदर अस्पताल में सुबह आठ से 12 बजे तक लगेगा शिविर
चार जनवरी को सदर अस्पताल में सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक शिविर आयोजित होगा. इसके अलावा बाघमारा सीएचसी में दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक शिविर का आयोजन होगा. आरबीएसके चिकित्सकों की टीम चिन्हित बच्चों को शिविर तक लाने की जिम्मेदारी निभायेंगे. जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह शिविर बाल हृदय रोगियों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आयेगा.निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा
शिविर में बच्चों की इको स्क्रीनिंग श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के पीडियाट्रिक कार्डियक सोनोग्राफर एम साई गणेश द्वारा की जायेगी. स्क्रीनिंग के लिए उच्च तकनीक युक्त मशीन का उपयोग होगा. जिसका पीसी-पीएनडीटी पंजीयन भी उपलब्ध है. शिविर में जांच के उपरात संदिग्ध पाए जाने वाले बच्चों को आगे जमशेदपुर के श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










