Dhanbad News : गुजराती समाज ने रास गरबा का किया आयोजन

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : गुजराती समाज ने रास गरबा का किया आयोजन

विज्ञापन

Dhanbad News : शरद पूर्णिमा उत्सव को लेकर कतरास के भगत मोहल्ला के गरबी चौक पर गुजराती समाज की ओर से मंगलवार की रात रास गरबा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आरंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से की गयी. चांदनी रात में भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाकर आरती की. दुर्गा पूजा अष्टमी तिथि को हुए हवन का प्रसाद चूरमा का लड्डू तथा शरद पूर्णिमा की विशेष प्रसाद दूध पव्वा का वितरण किया गया. इससे पूर्व गुजराती समाज की महिला व पुरुषों ने रास गरबा की गीत व धून पर थिरके. समाज के लोगों ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज का 110वां वर्ष है. मौके पर जय ठक्कर, विजय ठक्कर, केतन दोशी, जयेस भाई मेहता, किरण चावड़ा, कुमकुम वेन आदि थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola