DHANBAD NEWS : कृषि बाजार समिति से मेमको मोड़ में शिफ्ट हुआ फल का बाजार

सड़क के किनारे उतारे जा रहे आवश्यकता अनुसार मंगाये जा रहे फल, 25 नवंबर तक मेमको मोड़ से ही होगा होलसेल का कारोबार
कृषि बाजार समिति की फल मंडी मेमको मोड़ में शिफ्ट हो गयी है. 25 नवंबर तक यहीं से फल का होल सेल का कारोबार होगा. 26 नवंबर को पुन: कृषि बाजार समिति में फल मंडी शिफ्ट होगी. कृषि बाजार समिति में स्ट्रांग रूम व मतगणना को लेकर 18 नवंबर से फल व खाद्यान्न का कारोबार बंद है. कारोबारियों के अनुसार चुनाव को लेकर 18 से 25 नवंबर तक प्रशासन की ओर से कृषि बाजार समिति में कारोबार पर रोक लगायी गयी है. फल कच्चा माल होता है, लिहाजा जितनी आवश्यकता है, उतना ही फल मंगाया जा रहा है. 25 नवंबर तक जरूरत के अनुसार फल मंगाया जायेगा. 26 नवंबर को कृषि बाजार समिति में फल मंडी शिफ्ट होने के बाद पर्याप्त मात्रा में फल आने लगेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




