धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट को गोली मारी, अपराधी ने चलायी 2 गोली

धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी पर फायरिंग की जांच करने पहुंची पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर
Firing in Putki Dhanbad: धनबाद में एक आउटसोर्सिंग कंपनी के बड़े अधिकारी पर फायरिंग की गयी है. बाइक पर सवार बदमाश ने बाघमारा स्थित एक आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट पर गोली चलायी. एक गोली एवीपपी की जांघ में लगी है. बदमाश ने 2 गोली चलायी और वहां से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
Firing in Putki Dhanbad| पुटकी (धनबाद), संजय कुमार रवानी : धनबाद जिले के मुनीडीह ओपी एवं मधुबन थाना क्षेत्र में संचालित इंदुकुरी आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट गोपाल रेड्डी (54) को अज्ञात अपराधी ने मारी गोली दी. गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. घायल रेड्डी को असर्फी अस्पताल धनबाद ले जाया गया. अपराधी ने सामने से 2 गोली मारी, एक गोली कार के आगे शीशे और बोनेट में फंस गया.
आउटसोर्सिंग कंपनी में काम करते हैं गोपाल रेड्डी
दूसरी गोली कार के पीछे वाली गेट को छेदकर पीछे सीट पर बैठे गोपाल रेड्डी की जांच में लगी. गोपाल रेड्डी करीब 20 दिन पूर्व से मधुबन (बाघमारा) में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी इंदुकुरी में सेवारत हैं. मुनीडीह के बीसीसीएल गेस्ट हाउस में रहते हैं.
कार में बैठकर काली मंदिर गये थे रेड्डी
रेड्डी के चालक संजय कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति साहेब (रेड्डी सर) गेस्ट हाउस से कार में बैठकर से पहले मुनीडीह ओपी के पीछे स्थित शिव मंदिर में माथा टेकने के बाद, कार में बैठकर थोड़ा बगल स्थित काली मंदिर आये थे. वहां माथा टेकने के बाद रेड्डी सर पुनः कार में बैठे ही थे कि पहले से ही घात लगाकार पैदल घूम रहे एक युवक ने गोली चलाना शुरू कर दिया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Firing in Putki Dhanbad: 2 गोली चलाने के बाद भागा बदमाश
दो गोली चलाने के बाद युवक अपनी बाइक स्टार्ट कर भाग गया. युवक ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी (विधि व्यवस्था) मो नौशाद आलम, मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी, पुटकी थाना इंस्पेक्टर मो वाकर, केंदुआडीह सर्किल इंस्पेक्टर जयप्रकाश महतो वहां पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. चर्चा है कि मामला मधुबन (बाघमारा) में नव संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी (इंदुकुरी) से जुड़ा है.
इसे भी पढ़ें
आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश संभव, येलो अलर्ट, 28 से राहत की उम्मीद
दुर्गोत्सव के उमंग पर मौसम की मार, तेज हवा से 15 लाख का पंडाल धराशायी
लोहरदगा में नहीं थम रहा गजराज का तांडव, अधेड़ को कुचल कर मार डाला, दहशत में ग्रामीण
100 कारतूस रखने वाले कांके के जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को किस आधार पर मिली जमानत?
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




