Dhanbad News : संयुक्त मोर्चा के 10 नेताओं पर एफआइआर, बीसीसीएल की शिकायत में अज्ञात आरोपी

Dhanbad News : संयुक्त मोर्चा के 10 नेताओं पर एफआइआर, बीसीसीएल की शिकायत में अज्ञात आरोपी
Dhanbad News : बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र में फेस का रास्ता काटे जाने पर गुरुवार को हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं एफआइआर के लिए आये पांच आवेदन अभी विचाराधीन हैं. आउटसोर्सिंग कंपनी देवप्रभा के मैनेजर ब्रिज मिश्रा की शिकायत पर दर्ज एफआइआर में संयुक्त मोर्चा के 10 सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि बीसीसीएल के एरिया पर्सनल मैनेजर अरिंदम कुंडू के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. दूसरी तरफ, आज दिन भर विभागीय व देवप्रभा में कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच ठप रहा. देर शाम झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने वार्ता कर उत्पादन शुरू कराया.
15 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप :
देवप्रभा कंपनी के साइट इंचार्ज बृज मिश्र ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी कंपनी के कर्मी मशीन चला रहे थे. उसी दौरान लगभग 11 बजे 50-60 लोग माइंस में घुसे, जिसमें रितेश निषाद, अनिल सिंह, निमेष सिंह उर्फ पिंकी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र राय, बिहारी लाल चौहान, बंटी सिंह, जितेन्द्र सिंह, चौधरी चरण महतो, सुजीत मंडल थे. इनलोगों ने कंपनी के ड्राइवर और ऑपरेटर को धमकाया और मशीन बंद करा दिये. कहा कि यह डिपार्टमेंटल माइंस का क्षेत्र है, यहां माइंस मत चलायें. इस पर आउटसोर्सिंग के साइट इंचार्ज शीतला प्रसाद सिंह ने मशीन बंद करने से इंकार कर दिया और कहा कि यह उनका क्षेत्र है. बीसीसीएल ने उनको अलॉट किया है. वे लोग यहां काम करेंगे. आरोप है कि हमलावरों ने कहा कि अपने मालिक से बात कर इस एवज में हमको 15 लाख रुपये प्रतिमाह दिलवाओ. शीतला प्रसाद सिंह ने कहा कि रंगदारी नहीं देंगे. उनलोगों ने कहा कि अगर रंगदारी नहीं दोगे, तो जान से जाओगे.क्या बीसीसीएल के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक की शिकायत मेंलोदना के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अरिंदम कुंडू की लिखित शिकायत पर तिसरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को एकीकृत एनटी-एसटी कुजामा कोलियारी में प्रथम पाली में कार्य के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ मारपीट की गयी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया गया है. पुलिस इनकी पहचान कर कार्रवाई करे. इस घटना से बीसीसीएल के श्रमिकों एवं श्रम संगठनों में काफी रोष है.
पांच बीसीसीएलकर्मियों ने आउटसोर्सिंग के खिलाफ दी अलग-अलग शिकायतइधर, विभागीय परियोजना में कार्यरत कर्मी सुजीत कुमार मंडल, रितेश कुमार निषाद, चौधरी चरण महतो, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार सिंह द्वारा तिसरा थाना में शुक्रवार को अलग-अलग आवेदन देकर मारपीट, लूट व जान से मारने का प्रयास करने का आरोप आउटसोर्सिंग के समर्थकों पर लगाया है.पढ़ें पेज… भी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




