ePaper

लौह सामग्री चोरी को ले चोरों में मारपीट, एक घायल

Updated at : 23 May 2024 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
लौह सामग्री चोरी को ले चोरों में मारपीट, एक घायल

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भूलन बरारी खपड़ा धौड़ा में मंगलवार की देर रात लोहा चोरी को लेकर लोहा चोर एक दूसरे से भिड़ गये.

विज्ञापन

जोड़ापोखर.

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भूलन बरारी खपड़ा धौड़ा में मंगलवार की देर रात लोहा चोरी को लेकर लोहा चोर एक दूसरे से भिड़ गये. इसमें एक युवक घायल हो गया. उसका स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत व आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बीसीसीएल के बंद पड़े लोहा गोदाम में लाखों रुपए की लौह सामग्री पड़ी हुई है. इसकी चोरी करने के लिए झरिया व बनियाहीर के गिरोह सक्रिय हैं. इसी को लेकर मंगलवार की रात दो गाड़ी चासनाला गोदाम व एक गाड़ी बनियाहीर की ओर से पहुंची. इसको लेकर दोनों तरफ से तनाव बढ़ गया. इसी बीच एक ओर के चालक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इसमें एक युवक घायल हो गया. घटना की सूचना सीआइएसएफ व बीसीसीएल के आंतरिक सुरक्षा बल को दी गयी. सुरक्षा बल के पहुंचने पर वाहन चालक बिना लौह सामग्री लोड किये भाग गये.

अज्ञात वाहन की चपेट आने से महिला घायल

कालूबथान.

कालूबथान ओपी क्षेत्र के सिमुलदान मुर्गी फार्म के पास पतलाबाड़ी-बलियापुर मार्ग पर बुधवार की रात करीब 8.30 बजे पैदल जा रही एक महिला को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गयी. घटना के बाद वाहन भाग गया. महिला के सिर, हाथ व पैर में चोट लगी है. सूचना पाकर कालूबथान ओपी पुलिस, प्रमुख विवेक मंडल व मुखिया राजीव मंडल पहुंचे और 108 एंबुलेंस से घायल महिला को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भिजवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola