मैथन में बिजली कटी, बरमसिया जलमीनार से ठप रही जलापूर्ति

Updated at : 17 Jun 2024 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
मैथन में बिजली कटी, बरमसिया जलमीनार से ठप रही जलापूर्ति

कई जलमीनारों से आंशिक जलापूर्ति, भीषण गर्मी में पानी को तरसी बड़ी आबादी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

मैथन स्थित इंटकवेल की बिजली शनिवार को घंटों कटी रहने का असर रविवार को शहरी जलापूर्ति पर पड़ा. मैथन स्थित इंटकवेल से धनबाद के भेलाटांड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में समय पर रॉ वाटर नहीं पहुंचा. ऐसे में शहर की बड़ी आबादी रविवार को पानी के लिए तरस गई. मैथन से समय पर पानी नहीं पहुंचने के कारण बरमसिया जलमीनार को नहीं भरा जा सका. इससे इस जलमीनार से रविवार को जलापूर्ति नहीं हो पायी. वहीं शहर के मनईटांड़, पुराना बाजार, हीरापुर, चीरागोड़ा आदि जलमीनारों में तय क्षमता से कम पानी भरा जा सका. इससे इन जलमीनारों से संबंधित क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति हुई. ऐसे में इस भीषण गर्मी में शहर की लगभग 50 हजार की आबादी परेशान रही. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के अनुसार मैथन से पर्याप्त मात्रा में पानी धनबाद पहुंच गया है. सोमवार को शहर में नियमित जलापूर्ति होगी.

डीवीसी के पाथरडीह ग्रिड में मेंटेनेंस के लिए घंटों गुल रही बिजली :

डीवीसी के पाथरडीह ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को सरायढेला समेत बरमसिया के विभिन्न इलाकों में घंटों बिजली गुल रही. मेंटेनेंस को लेकर डीवीसी ने अपने पाथरडीह ग्रिड से सरायढेला के एसएनएमएमसीएच परिसर स्थित सबस्टेशन व बरमसिया के बच्चा जेल सबस्टेशन को होने वाली बिजली सप्लाई घंटों बंद रखी. ऐसे में इन दोनों सबस्टेशन से संबंधित इलाकों में सुबह नौ बजे से दोपहर लगभग एक बजे तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. ज्ञात हो कि शनिवार की दोपहर डीवीसी के पाथरडीह ग्रिड में खराबी आ गयी थी. इससे सरायढेला के एसएनएमएमसीएच परिसर स्थित सबस्टेशन व बरमसिया के बाल सुधार गृह सबस्टेशन से संबंधित इलाकों में दोपहर से रात तक बिजली कटी रही. शनिवार की देर रात खराबी को दुरुस्त कर दोनों सबस्टेशन से संबंधित इलाकों में बिजली बहाल हुई थी. मरम्मत से संबंधित बचे हुए काम के लिए रविवार को भी डीवीसी ने कटौती की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola