Dhanbad News : अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Dhanbad News : अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Dhanbad News : एबीजी कोलियरी अंतर्गत कोयरीडीह 56 नंबर क्वार्टर के समीप चल रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया .ग्रामीणों ने कोलियरी का उत्पादन ठप कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध उत्खनन प्रशासनिक संरक्षण में चल रहा है. गुरुवार को बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा मुहाना बंद कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सोनारडीह ओपी पुलिस का सहयोग नहीं मिला. अवैध उत्खननकर्ताओं ने पानी की पाइप लाइन तोड़ दी है. उससे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. जीएम सत्यकाम आनंद के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया. प्रदर्शन में पिंटू महतो, सुभाष महतो, गोपाल महतो, हरि महतो, गुड्डू महतो, निरंजन महतो, राजू महतो, कैलाश महतो शामिल थे. इधर सोनारडीह ओपी प्रभारी दिलीप पाल ने आरोपों को निराधार बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










