Dhanbad News: ईद को लेकर जिला सात जोन में विभाजित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 21 Mar 2026 1:17 AM
Dhanbad News: 22 मार्च की सुबह छह तक तैनात रहेंगे दंडाधिकारी व जवान, जिला नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0326 - 2311807, 112 पर कर सकते हैं संपर्क.
धनबाद, ईद को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की है. उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने शुक्रवार को संयुक्त आदेश जारी किया. इसके तहत जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. प्रशासन ने जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर और टुंडी जोन में विभाजित किया है. प्रत्येक जोन में जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है. इसके साथ ही सभी थाना और ओपी में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की गयी है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.
कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय, हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई
ईद को लेकर 21 मार्च की सुबह छह से 22 मार्च की सुबह छह बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष लगातार कार्यरत रहेगा. अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे इसके प्रभार में रहेंगे, जबकि डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार पुलिस व्यवस्था की निगरानी करेंगे. नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0326-2311807 और 112 जारी किया गया हैं.नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगे उत्पाद विभाग के अधिकारी
संयुक्त आदेश में कहा गया है कि इस बार जिला नियंत्रण कक्ष में सभी उत्पाद निरीक्षक व अवर उत्पाद निरीक्षक भी मौजूद रहेंगे. जो उत्पाद विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे.चलंत दस्ता और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
पूरे जिले में पुलिस का चलंत दस्ता लगातार गश्त करता रहेगा और क्विक रिस्पॉन्स टीम भी अलर्ट मोड में रहेगी. साथ ही अनुमंडल दंडाधिकारी के साथ साथ सभी डीएसपी व साइबर टीम व्हाट्सएप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखेंगे. भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है..44 थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता और आवश्यक सेवाओं पर फोकस
लोयाबाद, जोगता, बाघमारा, निरसा, चिरकुंडा, धनबाद, झरिया, सिंदरी, गोविंदपुर, कतरास, टुंडी समेत कुल 44 थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. प्रशासन ने पेयजल, साफ-सफाई और बिजली आपूर्ति को लेकर भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं. सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं और उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगायी गयी है, ताकि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










