धनबाद : छाताबाद भू-धंसान पीड़ितों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, आंदोलन स्थल पर पहुंचे नेता

Updated:
विज्ञापन

मंच में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

धनबाद के छाताबाद में हुए भू-धंसान के बाद प्रभावित परिवार अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं. कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रभावितों से मिलने पहुंचे और मदद का आश्वासन दिया. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बीसीसीएल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

विज्ञापन

रिपोर्ट सुमन सिंह धनबाद 

Chhatabad Land Subsidence: धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र छाताबाद में 7 अगस्त को हुए  भू-धंसान घटना के बाद प्रभावित परिवार अनिश्चितकालीन के लिए आशियाना आंदोलन पर है. पिछले 9 दिनों से STG आउटसोर्सिंग कम्पनी स्थल के सामने धरना पर बैठे है. वहीं, छाताबाद भूधसान घटना अब सियासी रंग लेने लगा है. कांग्रेस, जेएमएम के मंत्री नेता घटनास्थल और आंदोलन स्थल पहुंच रहे है. 

कांग्रेस नेताओं ने भू-धंसान प्रभावितों से की मुलाकात

छाताबाद भू-धंसान क्षेत्र और सिलेक्टेड गविंदपुर भू-धंसान क्षेत्र में कांग्रेस के दिग्गजों ने दौरा कर प्रभावित लोगों  से मिला है कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बेरमो विधायक अनूप सिंह,पूर्व विधायक जलेश्वर महतो,पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर आलम पहुंचे. वहीं, कांग्रेस झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा छाताबाद कि लोगों के साथ कांग्रेस है. दुबारा भू-धंसान की घटना नहीं हो यह बीसीसीएल को सियोर करना होगा. घटना का जिम्मेदार बीसीसीएल प्रबंधन है.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि छाताबाद भू-धंसान में 15 घर जमींदोज हो गए हैं. सभी लोग आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के सांसद और विधायक लोगों की मदद के लिए आगे नहीं आए. वे सिर्फ वोट की राजनीति कर रहे हैं. लेकिन इन लोगों के साथ स्वास्थ्य मंत्री खड़े हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करेंगे. हमारी सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है. अब बीसीसीएल सीएमडी से वार्ता होगी. वार्ता अगर सफल हुई तो ठीक है, लेकिन अगर वार्ता विफल हुई तो मैं खुद कोयला भवन स्थित बीसीसीएल मुख्यालय के गेट पर धरने पर बैठूंगा.

ये भी पढ़ें- 17 अगस्त से हटेंगे बिजली खंभों पर लटके अवैध केबल, संबंधित कंपनियों से खर्च वसूलेगा JBVNL


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola