अटल जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे : राज सिन्हा

Updated:
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते विधायक राज सिन्हा व अन्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने वाजपेयी के राष्ट्रसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के आदर्शों को हमेशा मार्गदर्शक बताया.

विज्ञापन

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने श्रद्धांजलि अर्पित की. विधायक ने अपने आवासीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

विज्ञापन

इसके बाद राज सिन्हा भूली स्थित अटल पार्क में भाजपा भूली मंडल के तत्वावधान में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

भारतीय राजनीति में अटल जी का योगदान याद किया

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, आदर्शों और कार्यों से लोकतंत्र को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं. वे प्रखर राष्ट्रवादी, संवेदनशील जननेता, कुशल प्रशासक और उत्कृष्ट वक्ता थे.

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा. राष्ट्रसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे.

सिद्धांत और मूल्य आधारित राजनीति पर दिया जोर

राज सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में सिद्धांतों और मूल्यों की मर्यादा को हमेशा सर्वोच्च स्थान दिया. उनके नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई दिशा हासिल की.

उन्होंने कहा कि सभी का दायित्व है कि अटल जी के विचारों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें.

कार्यक्रम में सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, जिला मंत्री रीता यादव, मनोज गुप्ता, बसंती सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी, सुमन सिंह, इंद्रकांत झा, सहित कई पार्टी पदाधिकारी और अन्य लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन