खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ भाकपा माले ने मनाया प्रतिवाद दिवस

Updated:
विज्ञापन

पुतला दहन करते माले के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाकपा माले सिंदरी नगर कमेटी ने खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में प्रतिवाद दिवस मनाया. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के पुतला दहन कर विधेयक को राज्य के अधिकारों के हनन वाला बताया.

विज्ञापन

खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के संसद के दोनों सदनों से पारित होने के विरोध में भाकपा माले सिंदरी नगर कमेटी ने प्रतिवाद दिवस मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सूर्यदेव सिंह चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया.

विज्ञापन

राज्य के अधिकार प्रभावित होने का आरोप

भाकपा माले सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के खनिज एवं जमीन पर राज्य का अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि खान एवं खनिज संसाधनों से संबंधित संशोधन विधेयक से राज्य के आर्थिक अधिकार और विकास प्रभावित होंगे.

केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक का विरोध किया. उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों से जुड़े फैसलों में राज्य के हितों और अधिकारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. पुतला दहन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधेयक के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.

मौके पर राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, सुरेश प्रसाद, सहदेव सिंह, जीतू सिंह, गोपाल महतो, बाबू राजा, ओमप्रकाश राम, मिथुन मंडल, राजू सिंह, जितेंद्र शर्मा, प्रकाश मंडल, पूरन सिंह, सुभाष हांसदा, दिलीप विश्वकर्मा, विनोद महतो, राजू बावड़ी, धनंजय बावड़ी, राजेश मुखर्जी, हारू सरदार, सूरज दुबे, चुन्नू सिंह, अमित सिंह, धनंजय राजवार, पिंटू मलिक, मिठू चटर्जी, कालीपद मंडल, अर्जुन धीवर, अमित धीवर और तारापद महतो सहित अन्य मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola