बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक डूबा, मौत

विज्ञापन

मौके पर मौजूद भीड़ भाड़

चिरकुंडा की बराकर नदी में शनिवार को 17 वर्षीय सनोज कुमार की डूबने से मौत हो गई. छोटे भाई ने शोर मचाकर परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद 5 घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ. इस घटना ने स्थानीय लोगों को नदी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग करने पर मजबूर कर दिया है.

विज्ञापन

चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बराकर नदी में शनिवार को नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक सनोज कुमार की डूबने से मौत हो गयी. वह चिरकुंडा शांति नगर तीन नंबर चढ़ाई निवासी प्रमोद राम का पुत्र था. घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है.

छोटे भाई ने परिजनों को दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, सनोज कुमार अपने छोटे भाई बीरू के साथ बराकर नदी में नहा रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. भाई को डूबता देख बीरू ने शोर मचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग नदी के पास पहुंचे और सनोज की तलाश शुरू की.

पांच घंटे की खोजबीन के बाद मिला शव

स्थानीय लोगों ने करीब पांच घंटे तक नदी में खोजबीन की. काफी प्रयास के बाद सनोज का शव नदी से बाहर निकाला गया. शव मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

सनोज पान की दुकान में काम करता था. परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है.

नदी में लगातार हादसों से लोग चिंतित

स्थानीय लोगों ने बताया कि बराकर नदी में नहाने के दौरान इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे गश्त बढ़ाने और सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगायी जा सके.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है.


विज्ञापन
अरिंदम चक्रवर्ती

लेखक के बारे में

By अरिंदम चक्रवर्ती

अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola