सब्जी लदे पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर
AI Image
निरसा में नेशनल हाईवे पर देबीयाना गेट के पास एक दुखद सड़क हादसा हुआ है. सब्जी लदे पिकअप वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
निरसा थाना क्षेत्र के देबीयाना गेट के समीप नेशनल हाईवे पर सब्जी लदे पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार मोहम्मद शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. बाद में परिजन उन्हें एक निजी नर्सिंग होम ले गये.
मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शब्बीर निरसा से अपने गांव गोविंदपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर लौट रहे थे. इसी दौरान देबीयाना गेट के पास पीछे से आ रहे सब्जी लदे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद शब्बीर सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये.
पुलिस ने दोनों वाहन किये जब्त
घटना की सूचना मिलने पर निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में परिजन उन्हें निजी नर्सिंग होम ले गये.
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अरिंदम चक्रवर्ती
अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










