विधायक अरूप चटर्जी ने मंगल के परिजनों को सौंपा 10 लाख का चेक

विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मंगल भुईंया के परिजनों को रविवार को 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई. निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता का चेक सौंपा. हादसे में घायल हुए मंगल के दो साथियों को भी 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई.

विज्ञापन

निरसा थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर करीब एक सप्ताह पूर्व हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मंगल भुईंया के परिजनों को रविवार को 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गयी. निरसा मध्य पंचायत निवासी मंगल भुईंया की हाईवा की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए थे.

जानकारी के अनुसार, मंगल भुईंया अपने दो साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान सिनेमा हॉल मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर बाइक हाईवा की चपेट में आ गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंगल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे में उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था. ग्रामीणों और संबंधित पक्ष के बीच मुआवजे को लेकर सहमति बनने के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया था.

विधायक ने घर पहुंचकर सौंपा 10 लाख का चेक

रविवार की सुबह निरसा विधायक अरूप चटर्जी श्यामपुर पहाड़ी स्थित मंगल भुईंया के घर पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. इसके बाद परिजनों को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा. विधायक ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया.

घायलों को भी मिली आर्थिक सहायता

हादसे में घायल मंगल के दोनों साथियों को भी 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी. स्थानीय लोगों ने मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए विधायक के प्रति आभार जताया. मौके पर चंदन दास, धीरज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
अरिंदम चक्रवर्ती

लेखक के बारे में

By अरिंदम चक्रवर्ती

अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola