बरमसिया साइडिंग फायरिंग मामले में ट्रांसपोर्टर कुणाल सिंह सहित 2 गिरफ्तार

कुणाल की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसपी और थाना प्रभारी. पीछे एंबुलेंस में लेटा कुणाल. फोटो : प्रभात खबर
Dhanbad Crime News: कुणाल अपने साथियों के साथ पाटलीपुत्र अस्पताल इलाज कराने पहुंचा, लेकिन जब उसे पता चला कि उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है, तो वह पाटलीपुत्र से निकलकर भाग गया और निचितपुर के एक अस्पताल में इलाज कराने भर्ती हो गया.
Table of Contents
Dhanbad Crime News: धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया साइडिंग में गुरुवार की दोपहर फायरिंग मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्टर कुणाल सिंह और उसके साथी करणवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, 14 गोली, एक खोखा और एक वाहन जब्त किया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
एंबुलेंस से आरोपियों को थाने लायी पुलिस
धनसार थाना की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एंबुलेंस से थाना लायी. दोनों बुरी तरह से घायल थे. यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय में दी. इस दौरान धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
एसपी बोले- कुणाल सिंह ने श्रवण पर की थी फायरिंग
सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि श्रवण कुमार यादव नामक व्यक्ति को बरमसिया एफसीआइ गोदाम में किसी ने गोली मार दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घायल एसएनएमएमसीएच में इलाज के लिए चला गया और शाम में उसने अपना बयान दिया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
श्रवण कुमार ने पुलिस को दिये बयान में कही ये बातें
बयान में श्रवण कुमार यादव ने कहा कि बरमसिया गोदाम में सभी ट्रक के मालिक एवं चालक के साथ ट्रांसपोर्टर कुणाल सिंह, उसके भाई शैलेश सिंह व दादा राम मोहन सिंह के साथ भाड़ा बढ़ाने को लेकर बातचीत हो रही थी. इसी दौरान कुणाल सिंह गाली-गलौज करने लगे और पिस्टल लहराने लगे. उसने फोन कर कुछ अन्य लोगों को बुलाया, तब तक सभी लोग उठकर इधर-उधर जाने लगे.
- एंबुलेंस से दोनों आरोपियों को धनसार थाना लायी पुलिस
- निचितपुर के अस्पताल में इलाज करा रहा था कुणाल सिंह
- घटना में प्रयुक्त पिस्टल, 14 गोली और खोखा बरामद
कुणाल सिंह की 2 गोलियां श्रवण कुमार यादव को लगीं
इसी बीच एक काले रंग की एसयूवी (जेएच 10 बीए-6100) से उदय प्रताप सिंह, करण नामक व्यक्ति और 4-5 अज्ञात लोग आये. उनके आते ही कुणाल सिंह फायरिंग करने लगा. एक गोली दायें हाथ में मारी, जो हाथ को चीरते हुए बाहर निकल गयी. दूसरी गोली दायें पैर के घुटने में फंस गयी.
Dhanbad Crime News: फायरिंग की घटना के बाद हुई थी मारपीट
सिटी एसपी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में यह बात सामने आयी कि आरोपियों ने श्रवण यादव पर गोली चलायी. इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने आरोपियों का प्रतिरोध किया और उनके साथ मारपीट की जाने लगी. आरोपी अपनी जान की खतरा देखते हुए पिस्टल व गोली वहीं पर फेंक कर भाग गये. प्रत्यक्षदर्शियों की निशानदेही पर घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, 14 गोली तथा एक खोखा बरामद किया गया.
पुलिस ने निचितपुर अस्पताल से किया कुणाल को गिरफ्तार
घटना के बाद घायल कुणाल अपने साथियों के साथ पाटलीपुत्र अस्पताल इलाज कराने पहुंचा, लेकिन जब उसे पता चला कि उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है, तो वह पाटलीपुत्र से निकलकर भाग गया और निचितपुर के एक अस्पताल में इलाज कराने भर्ती हो गया. धनसार थाना प्रभारी को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ निचितपुर के अस्पताल से उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं करणवीर सिंह को पाटलिपुत्र नर्सिंग होम से गिरफ्तार किया गया. करमवीर सिंह बिहार के भोजपुर के दौलतपुर थाना कोइलवर का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें
झरिया उप-डाकघर का पुराना भवन ध्वस्त, इंटरनेट की लाइन खराब, काम ठप
छोटे शहर की बड़ी सोच : बेटर इनसाइट्स को मिला Entrepreneur India Award 2025
कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को, कई अहम फैसलों को मिल सकती है मंजूरी
गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




