Dhanbad: बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, रास्ता बंद किए जाने से सभी वकील नाराज

Updated at : 29 Jan 2026 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
हड़ताल पर धनबाद के वकील

हड़ताल पर धनबाद के वकील

Dhanbad: धनबाद के वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. सदर अस्पताल की बाउंड्री बन जाने से कोर्ट तक जाने का रास्ता बंद हो गया है. वकील इसी का विरोध कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रतीक पोपट
Dhanbad: धनबाद सदर अस्पताल परिसर के अंदर स्थित मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में धनबाद बार एसोसिएशन गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है. वकीलों के पेन डाउन के कारण धनबाद कोर्ट परिसर में न्यायिक कार्य ठप हो गया ह,. जिससे कोर्ट आने वाले आम वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बार एसोसिएशन के अनुसार सदर अस्पताल परिसर से होकर बार भवन तक आने-जाने का एक महत्वपूर्ण रास्ता वर्षों से वकीलों के आवागमन और वाहन पार्किंग के लिए उपयोग में था. हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा उस रास्ते को बाउंड्री वॉल खड़ा कर पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी गंभीर असुविधा हो रही है.

कोर्ट आने वाले आम लोगों को भी हो रही परेशानी

रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को धनबाद बार एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर से रणधीर वर्मा चौक तक जोरदार विरोध मार्च निकाला था. इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द इसके समाधान की मांग की थी, लेकिन इतने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. अधिवक्ताओं का कहना है कि बार एसोसिएशन भवन इसी मार्ग से जुड़ा हुआ है. रास्ता बंद हो जाने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायालय आने वाले फरीयादी लोगों में बुजुर्ग एवं महिलाओं को भी काफी परेशानियों का सामन करना पड़ रहा है.

रास्ता नहीं मिलने तक हड़ताल जारी रहेगा

बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन से कई बार बातचीत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला. समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता गया, जिसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया. इस संबंध में बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिवक्ता हमेशा कानून व्यवस्था और प्रशासन का सहयोग करते आए हैं, लेकिन प्रशासन का रवैया निराशाजनक है. जब तक रास्ता बहाल कर पार्किंग की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: 

मौत को टक से छूकर लौट आए नोवामुंडी के बीडीओ साहेब, चुनावी ड्यूटी पर जाने के दौरान खाई में गिरते-गिरते बची गाड़ी

Hazaribagh News: हजारीबाग के 32 आंगनबाड़ी केंद्रों के रिपेयरिंग टेंडर पर सवाल, प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola