स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बरोरा थाना में आयोजित होगी रक्तदान शिविर

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में पुलिस जनसहयोग समिति की बैठक | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बरोरा थाना परिसर में 14 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. पुलिस जनसहयोग समिति की बैठक में इसकी तैयारियों पर चर्चा हुई. थाना प्रभारी अभय कुमार ने लोगों से रक्तदान कर किसी की जान बचाने की अपील की.

विज्ञापन

बरोरा. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को बरोरा थाना परिसर में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर मंगलवार को बरोरा पुलिस जनसहयोग समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी अभय कुमार ने की. बैठक में शिविर को सफल बनाने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गयी. थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद की जान न जाए, इसके लिए समाज के हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान महज सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी बचाने का मानवीय प्रयास है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। बैठक में समिति के सचिव मिथिलेश कुमार, एसआइ मनोज कुमार चातोम्बा, एएसआइ सुबोध प्रमाणिक, जेके झा, महेंद्र सिंह, मंगल हेंब्रम, देवानंद राजभर, शिवजी सिंह, विट्ठल सिंह, दूधनाथ गोप, विनय विसियार, शशि यादव, नागेश्वर सिंह, छोटन अंसारी, संतोष चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


विज्ञापन
Prahlad Baranwal

लेखक के बारे में

By Prahlad Baranwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola