स्वतंत्रता दिवस को लेकर परेड का रिहर्सल शुरू

Updated:
विज्ञापन

परेड का रिहर्सल | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चंद्रपुरा डीवीसी मैदान में परेड का तीन दिवसीय रिहर्सल शुरू हो गया है। इसमें सीआईएसएफ और स्कूली छात्र उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन

चंद्रपुरा. स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्युतनगरी चंद्रपुरा में तैयारी शुरू हो गयी है. यहां मुख्य कार्यक्रम डीवीसी चंद्रपुरा प्रबंधन की ओर से डीवीसी मैदान में आयोजित किया गया है. 15 अगस्त को प्लांट के परियोजना प्रधान राम कुमार अनुभवी झंडोत्तोलन करेंगे.

इधर, स्थानीय प्रबंधन की ओर से मंगलवार से परेड का तीन दिवसीय रिहर्सल शुरू किया गया. इसमें सीआइएसएफ के जवान, डीजीआर गार्ड और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

परेड का रिहर्सल इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, अर्चना, गौतम राय और सुधीर कुमार ने कराया. मौके पर एचआर सेक्शन के सुधांशु रंजन, पायल, स्कूल के अमूल सिंह सरदार, भुवनेश्वर महतो, सीमा महतो, अर्चना कुमारी, प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Binod Kumar Sinh

लेखक के बारे में

By Binod Kumar Sinh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola