Dhanbad News : जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने पंहुची टीम का विरोध, बैरंग लौटी
Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 12 Jun 2026 11:35 PM
Dhanbad News : जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने पंहुची टीम का विरोध, बैरंग लौटी
Dhanbad News : बाघमारा सीओ के निर्देश पर एमजीएम पब्लिक स्कूल, चरकीटांड़ के समीप अतिक्रमित सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पहुंचे राजस्व उप-निरीक्षक, अंचल निरीक्षक व मुहदा पुलिस अतिक्रमणकारियों के विरोध व हंगामे के बाद बैरन वापस लौटी. सीओ के निर्देश पर वे वहां जेसीबी लेकर पुलिस प्रशासन के साथ अतिक्रमित बाउंड्री को तोड़ने गये थे. जैसे ही बाउंड्री तोड़ने के लिए जेसीबी लगाया गयी. वहां बैठी महिलाएं जीसीबी के आगे खड़ी हो गयीं. सीआइ व पुलिस प्रशासन द्वारा लाख समझाने पर भी वे नहीं माने और वह जमीन को अपना बताकरहल्ला मचाने लगीं और जेसीबी के आगे खड़ी हो गयीं. उनका कहना था कि पहले मापी कर लीजिए फिर जेसीबी चलाइए. हालांकि वहां कई बार मापी हो चुकी है. अंततः शनिवार को सभी को कागजात लेकर अंचल कार्यालय बुलाया गया. इधर जेसीबी को लौटा दिया गया. सीआइ ने बताया कि सिंगड़ा मौजा अंतर्गत 7.10 एकड़ जमीन सरकारी है. उसमें कुछ अंश को अतिक्रमण किया गया है. सीओ के निर्देश पर उसे हटाने पहुंचे ने परंतु उनकी मांग थी कि पहले मापी हो. उन्हीं की मांग पर सभी को शनिवार को संबंधित कागजात के साथ अंचल कार्यालय बुलाया गया है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










