Dhanbad News: इसीएल की चापापुर व बैजना कोलियरी में मजदूरों का प्रदर्शन
Updated at : 08 Mar 2025 12:14 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: इसीएल की चापापुर व बैजना कोलियरी में मजदूरों ने प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
प्रदर्शन करते मजदूर.
Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र की चापापुर व बैजना कोलियरी में विभिन्न मांगों को लेकर मजदूरों ने बीसीकेयू के बैनरतले शुक्रवार को प्रदर्शन किया. प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. चापापुर में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित मुखर्जी ने कहा कि चापापुर 10 नंबर आउटसोर्सिंग में कार्यरत टायकून कंपनी का काम बंद हो गया है. तीन माह पूर्व कोलियरी प्रबंधन एवं सीआरपीएल कंपनी के समक्ष वार्ता में सहमति बनी थी कि टायकून कंपनी के मजदूरों को चापापुर की नयी आउटसोर्सिंग कंपनी जीसीपीएल में नियोजन दिया जायेगा, लेकिन ढाई माह बीतने के बाद भी 37 मजदूरों को नियोजन नहीं मिला. इससे मजदूरों में आक्रोश है. प्रदर्शन में देवा मरांडी, चंदन मरांडी, मिहिर मंडल, डी मानिकपुरी, सनी सिंह, मिस्त्री मरांडी, लक्खी नारायण मरांडी आदि थे.पे-स्लिप विलंब से मिलने से मजदूरों में रोष
बैजना कोलियरी के मजदूरों में हर माह पे-स्लिप विलंब से मिलने के कारण आक्रोश है. यहां प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शाखा अध्यक्ष भक्ति पद मोदी ने कहा कि प्रबंधन को कई बार शिकायत के बाद भी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. सूचना पाकर कार्मिक प्रबंधक सतीश सिंह सहायक मैनेजर जगदीश महतो पहुंचे और मांग पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. इसके बाद मजदूर शांत हुए. मौके पर पापन चटर्जी, मागन बाउरी, तारकनाथ रविदास सहित दर्जनों मजदूर शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




