ePaper

Dhanbad News : लोयाबाद मजार पर चादरपोशी करने वालों की उमड़ी भीड़

Updated at : 08 Oct 2025 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : लोयाबाद मजार पर चादरपोशी करने वालों की उमड़ी भीड़

Dhanbad News : लोयाबाद मजार पर चादरपोशी करने वालों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन

Dhanbad News : लोयाबाद छह नंबर में चल रहे उर्स पर हजरत सैयद अब्दुल अजीज शाह (रह) के मजार ए अकदस पर चादरपोशी करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमडने लगी है. बुधवार को पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने बाबा के मजार पर मत्था टेक दुआ मांगी. उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार से उनकी आस्था जुड़ी हुई है. वे हर साल बाबा के दरबार पर चादरपोशी करने के लिए आते हैं. उन्होंने बाबा से मजदूरों के साथ साथ तमाम लोगों की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं मांगी. कहा कि बाबा के दरबार पर जो भी मुरादें मांगी है, वह पूरी हुई है. इसके पूर्व कमेटी के सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहना कर सम्मानित किया. मौके पर मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, महामंत्री मो असलम मंसूरी, कांग्रेस के जिला महासचिव राजकुमार महतो, डबलू पासवान तथा मो आजाद आसवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola