ePaper

बंद एक नंबर चानक में अपराधियों ने 50 फीट केबल काटा, लौह सामग्री लूटी

Updated at : 23 Apr 2024 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
बंद एक नंबर चानक में अपराधियों ने 50 फीट केबल काटा, लौह सामग्री लूटी

बीसीसीएल लोदना कोलियरी की घटना

विज्ञापन

लोदना.

लोदना ओपी क्षेत्र अंतर्गत लोदना कोलियरी के बंद एक नंबर चानक में रविवार की रात 20-25 हथियारबंद अपराधियों ने घुस कर बंद सबमर्सेबल पंप का करीब 50 फीट केबल काट लिया. इसके बाद अपराधी लौह सामग्री लूट कर फरार हो गये. वहां तैनात सुरक्षा प्रहरियों ने विरोध किया, तो अपराधी हथियार लहराते हुए उन्हें शांत रहने की धमकी दी. गार्डों ने घटना की सूचना सुरक्षा पदाधिकारी डीके मीणा को दी. सोमवार की सुबह अधिकारियों ने चानक पहुंच कर घटना की जानकारी ली. इस घटना से स्थानीय लोगों में प्रबंधन व लोदना पुलिस के प्रति आक्रोश है.

चानक में लगा है दो पंप, एक से होती है जलापूर्ति:

लोगों ने बताया कि बंद एक नंबर चानक में दो सबमर्सेबल पंप लगा है. इसमें एक पंप खराब होने से वह बंद है. दूसरे पंप से लोदना वार्ड 47 में 20 हजार की आबादी को पिट वाटर की सप्लाई होती है. अपराधियों ने बंद पंप का केबल काटा है. चालू पंप का केबल काटने से पिट वाटर की सप्लाई बंद हो जाती है. लोगों ने कहा कि दो सप्ताह पूर्व वहां सुरक्षा में लगे सीआइएसएफ जवान को प्रबंधन ने हटा दिया है. इससे पंप असुरक्षित हो गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola