Dhanbad News : पांच दिनों से लापता व्यक्ति का शव तालाब से बरामद

Updated at : 19 Feb 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : पांच दिनों से लापता व्यक्ति का शव तालाब से बरामद

Dhanbad News : पांच दिनों से लापता व्यक्ति का शव तालाब से बरामद

विज्ञापन

Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र के देवियाना गांव में बीते पांच दिनों से लापता कालीपदो बाउरी (50) का शव मंगलवार को समीप के मल्लिक तालाब में बरामद कर लिया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. रात को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस संबंध में बताया जाता है कि कालीपदो शुक्रवार से ही लापता था. परिजनों ने अपने परिवार रिश्तेदारों के घर खोज भी नहीं की. उसके दो पुत्र एवं एक पुत्री है. मजदूरी कर अपने परिवार जनों का भरण-पोषण करता था. स्थानीय लोगों के अनुसार किसी तरह से पैर फिसल कर तालाब में गिर गया. नहीं उठ पाने के कारण उसकी मौत हो गयी. अचानक उसका तैरता शव देखकर लोगों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. सूचना पाकर पूर्व मुखिया पिंटू बाउरी, उत्तम कर, सुभाष बाउरी, उत्पल बाउरी आदि थे.

पुलिस ने एक दर्जन से अधिक अवैध खनन स्थलों की करवायी भराई

निरसा थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन एवं कोयला चोरी रोकने को लेकर निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार सघन छापेमारी अभियान चलाया. निरसा कांटा वन पुसई नदी जंगल में 15 से अधिक अवैध उत्खनन स्थलों को चिन्हित कर उसकी भराई करवाई गयी. अगल-बगल के ग्रामीणों को प्रतिबंधित क्षेत्र से दूर रहने की हिदायत दी गयी. कोयला चोरी रोकने एवं कोयला तस्करी पर लगातार कार्रवाई करने की बात थाना प्रभारी ने कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola