Dhanbad News : पूर्व सहायक अध्यापक की मनी पुण्यतिथि, पहुंचे मथुरा-शत्रुघ्न

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : पूर्व सहायक अध्यापक की मनी पुण्यतिथि, पहुंचे मथुरा-शत्रुघ्न

विज्ञापन

Dhanbad News : झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व.सिद्दीक शेख की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को कांड्रा पंचायत सचिवालय में मनायी गयी. मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, अध्यापक संघ के राज्य कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दिलशाद अंसारी, महासचिव विकास चौधरी, प्रधान सचिव सुमन कुमार आदि थे. इस अवसर पर शिक्षक संघ ने दोनों विधायकों को मांग पत्र देकर सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग की. सहायक अध्यापकों ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सहायक अध्यापकों को वेतनमान के समान मानदेय भुगतान करने पर समझौता हुआ था, लेकिन पांच साल बाद भी हमारी मांग पूरी नहीं हुई. इस पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने आश्वासन दिया कि सरकार के साथ हुए समझौते को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिराम मुर्मू, युधीर मंडल, प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन मोदक, दिलचंद महतो, सलाकत अंसारी, शब्बीर अंसारी, मो इम्तियाज, बेलाल शेख, मोतीलाल टूद्दु, किशोर यादव, अशोक शाह, विरेंद्र शर्मा, बच्चू सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola