Mesh Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: मेष राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण

मेष आज का राशिफल 30 दिसंबर 2025
Mesh Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन मंगलवार. पढ़ें आज का दैनिक मेष राशिफल.
Mesh Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: आज 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी रहेगी उपरांत द्वादशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मेष राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार.
Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नई योजनाओं, ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव से भरा रहेगा. बुध के धनु राशि में गोचर के प्रभाव से आपके संचार कौशल और बुद्धि में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ मिलने से अधूरे काम पूरे होंगे.
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत और तेज बुद्धि आपके पक्ष में रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए वरिष्ठ अधिकारी या बॉस से सहयोग मिलने की संभावना है.
रिलेशनशिप: रिश्तों में आज स्पष्टता और मेलजोल बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक थकान या सिरदर्द की संभावना है, इसलिए पर्याप्त आराम और पानी का सेवन जरूरी है. हल्का व्यायाम और प्राणायाम लाभकारी रहेगा.
सावधानी: आज क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. किसी विवाद में शामिल न हों और पैसों के मामलों में सतर्क रहें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें क्योंकि चंद्रमा और मंगल की स्थिति जल्दबाजी में दुर्घटना का कारण बन सकती है.
उपाय: बुध के शुभ प्रभाव के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं. “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें. हनुमान चालीसा का पाठ करना और तांबे का सिक्का अपने पास रखना अत्यंत लाभकारी रहेगा.
शुभ रंग: सुनहरा और केसरिया
शुभ अंक: 1 और 9
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि, जानें पूजा से पहले शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




